Posts

Showing posts from December, 2017

कच्चे तेल में जोरदार तेजी, क्या हो रणनीति

Image
साल के अंतिम कारोबारी दिन कच्चे तेल में जोरदार तेजी आई है। नायमैक्स पर क्रूड का दाम 60 डॉलर के पार चला गया है। आपको बता दें पिछले 2.5 साल में पहली बार ये इस स्तर पर पहुंचा है। ब्रेंट क्रूड में भी 66 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। दरअसल अमेरिका में एकाएक करीब 97 लाख बैरल क्रूड का भंडार गिर गया है। ऐसे में कीमतों को सपोर्ट मिला है। इस साल के दौरान कच्चा तेल घरेलू बाजार में करीब 5 फीसदी बढ़ा है। जबकि ग्लोबल मार्केट में इसका दाम करीब 13 से 18 फीसदी तक उछल गया है। सोने की चमक भी बढ़ गई है। इसका दाम पिछले 1 महीने के ऊपरी स्तर पर चला गया है। लेकिन बेस मेटल ने लोगों को मालामाल किया है। आज ऊपरी स्तर से कुछ दबाव जरूर दिख रहा है। लेकिन इस साल कॉपर 30 फीसदी उछल गया है, तो एल्युमिनियम 11 साल की ऊंचाई पर है। एग्री की बात करें तो चने में तेजी आई है और इसका दाम करीब 2 फीसदी उछल गया है। दरअसल एनसीडीईएक्स ने इसमें बिकवाली करने पर 20 फीसदी का स्पेशल मार्जिन लगा दिया है। हालांकि मार्जिन की नई दरें अभी सोमवार से लागू होंगी। कमोडिटीज की निवेश सलाह : - सोना एमसीएक्स (फरवरी वायदा): खरीदें - 29000...