Posts

Showing posts from April, 2018

कमोडिटी बाजार में आज कहां लगाएं दांव

Image
ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल पिछले 3.5 साल का ऊपरी स्तर छू चुका है। आज कारोबार के शुरुआत में ब्रेंट 75 डॉलर के पार चला गया था। फिलहाल ये इसी के आसपास कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 69 डॉलर के पास है। ओपेक की सप्लाई में कटौती और ईरान पर अमेरिकी पाबंदी की आशंका से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। इस बीच सोना कल के स्तर के आसपास ही कारोबार कर रहा है। दरअसल डॉलर इंडेक्स तीन महीने का ऊपरी स्तर छू चुका है, ऐसे में सोने की तेजी पर ब्रेक लग चुका है। चांदी भी पिछले दो हफ्ते के निचले स्तर पर है और कल एमसीएक्स पर चांदी 40,000 रुपये के नीचे बंद हुई। लंदन मेटल एक्सचेंज पर एल्युमिनियम में तेज गिरावट आई है। इसका दाम करीब 2 फीसदी लुढ़क गया है। कल इसमें 7 फीसदी की जोरदार गिरावट आई थी, जो पिछले आठ साल की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट थी। चीन में भी एल्युमिनियम गोता लगा चुका है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 13 महीने के निचले स्तर से संभल गया है। इसमें करीब 0.25 फीसदी की मजबूती आई है। डॉलर की कीमत 66.40 रुपये के नीचे आ गई है। फिलहाल एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.4 फीसदी की उछाल के साथ 4,580 रुपये ...

ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर के पास, सोना 1350 डॉलर के पार

Image
रूस को डोनॉल्ड ट्रंप की सीधी चेतावनी से कच्चे तेल में उबाल देखने को मिला है। कल के कारोबार में इंट्राडे में ब्रेंट क्रूड ने 73.09 डॉलर प्रति बैरल का स्तर छुआ। साथ ही सऊदी अरब पर यमन विद्रोहियों के हमले से भी घबराहट का माहौल है, ऐसे में क्रूड में मजबूती दिखी है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 72 डॉलर के पास कारोबार कर रहा है। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 66.8 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। सोने में भी तेजी का माहौल बना, लेकिन अब ऊपरी स्तरों पर थोड़ी बिकवाली दिख रही है। फिलहाल कॉमैक्स पर सोना 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1,354.6 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। चांदी 0.7 फीसदी टूटकर 16.6 डॉलर के पास नजर आ रही है। एसएमसी कॉमट्रेड की सलाह  :- सोना एमसीएक्स (जून वायदा) : बेचें - 31300, स्टॉपलॉस - 31400 और लक्ष्य - 31050 चांदी एमसीएक्स (मई वायदा) : बेचें - 39100, स्टॉपलॉस - 39300 और लक्ष्य - 38700 कच्चा तेल एमसीएक्स (मई वायदा) : खरीदें - 4325, स्टॉपलॉस - 4285 और लक्ष्य - 4385 नि: शुल्क परीक्षण के लिए यहां क्लिक करें Click Here For Free Trial :-