कमोडिटी बाजार में आज कहां लगाएं दांव
ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल पिछले 3.5 साल का ऊपरी स्तर छू चुका है। आज कारोबार के शुरुआत में ब्रेंट 75 डॉलर के पार चला गया था। फिलहाल ये इसी के आसपास कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 69 डॉलर के पास है। ओपेक की सप्लाई में कटौती और ईरान पर अमेरिकी पाबंदी की आशंका से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं।
इस बीच सोना कल के स्तर के आसपास ही कारोबार कर रहा है। दरअसल डॉलर इंडेक्स तीन महीने का ऊपरी स्तर छू चुका है, ऐसे में सोने की तेजी पर ब्रेक लग चुका है। चांदी भी पिछले दो हफ्ते के निचले स्तर पर है और कल एमसीएक्स पर चांदी 40,000 रुपये के नीचे बंद हुई।
लंदन मेटल एक्सचेंज पर एल्युमिनियम में तेज गिरावट आई है। इसका दाम करीब 2 फीसदी लुढ़क गया है। कल इसमें 7 फीसदी की जोरदार गिरावट आई थी, जो पिछले आठ साल की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट थी। चीन में भी एल्युमिनियम गोता लगा चुका है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 13 महीने के निचले स्तर से संभल गया है। इसमें करीब 0.25 फीसदी की मजबूती आई है। डॉलर की कीमत 66.40 रुपये के नीचे आ गई है।
फिलहाल एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.4 फीसदी की उछाल के साथ 4,580 रुपये पर कारोबार कर रहा है। हालांकि नैचुरल गैस 0.25 फीसदी गिरकर 181.9 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं एमसीएक्स पर सोना मामूली कमजोरी के साथ 31,250 रुपये के पास कारोबार कर रहा है। चांदी 0.1 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 39,550 रुपये पर कारोबार कर रही है।
बेस मेटल्स में मिलाजुला कारोबार नजर आ रहा है। एमसीएक्स पर एल्युमीनियम 0.75 फीसदी लुढ़क कर 150 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि जिंक 0.1 फीसदी गिरकर 214.7 रुपये पर कारोबार कर रहा है। हालांकि कॉपर 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 458.1 रुपये पर कारोबार कर रहा है। निकेल की चाल सुस्त है, जबकि लेड 0.15 फीसदी बढ़ा है।
एग्री कमोडिटी में एनसीडीईएक्स पर चना 0.5 फीसदी गिरकर 3,580 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं जीरा 0.15 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 15,875 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
रेलिगेयर कमोडिटीज की सलाह
सोना एमसीएक्स (जून वायदा) : खरीदें - 31220, स्टॉपलॉस - 31100 और लक्ष्य - 31380
कच्चा तेल एमसीएक्स (मई वायदा) : बेचें - 4580, स्टॉपलॉस - 4620 और लक्ष्य - 4520
कॉपर एमसीएक्स (अप्रैल वायदा) : खरीदें - 455, स्टॉपलॉस - 451.7 और लक्ष्य - 462
हेम सिक्योरिटीज की सलाह
चना एनसीडीईएक्स (मई वायदा) : बेचें - 3630, स्टॉपलॉस - 3690 और लक्ष्य - 3565
जीरा एनसीडीईएक्स (मई वायदा) : बेचें - 16000, स्टॉपलॉस - 16400 और लक्ष्य - 15500

Comments
Post a Comment