ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर के पास, सोना 1350 डॉलर के पार

रूस को डोनॉल्ड ट्रंप की सीधी चेतावनी से कच्चे तेल में उबाल देखने को मिला है। कल के कारोबार में इंट्राडे में ब्रेंट क्रूड ने 73.09 डॉलर प्रति बैरल का स्तर छुआ। साथ ही सऊदी अरब पर यमन विद्रोहियों के हमले से भी घबराहट का माहौल है, ऐसे में क्रूड में मजबूती दिखी है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 72 डॉलर के पास कारोबार कर रहा है। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 66.8 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

सोने में भी तेजी का माहौल बना, लेकिन अब ऊपरी स्तरों पर थोड़ी बिकवाली दिख रही है। फिलहाल कॉमैक्स पर सोना 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1,354.6 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। चांदी 0.7 फीसदी टूटकर 16.6 डॉलर के पास नजर आ रही है।

एसएमसी कॉमट्रेड की सलाह :-

सोना एमसीएक्स (जून वायदा) : बेचें - 31300, स्टॉपलॉस - 31400 और लक्ष्य - 31050

चांदी एमसीएक्स (मई वायदा) : बेचें - 39100, स्टॉपलॉस - 39300 और लक्ष्य - 38700

कच्चा तेल एमसीएक्स (मई वायदा) : खरीदें - 4325, स्टॉपलॉस - 4285 और लक्ष्य - 4385

नि: शुल्क परीक्षण के लिए यहां क्लिक करें

Comments