गोल्ड रेट टुडे: हाजिर बाजार में सोना चमका, चांदी फीकी

गोल्ड रेट टुडे: हाजिर बाजार में सोना चमका, चांदी फीकी

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में सोने में कमजोरी के बावजूद दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी चमक बुधवार को बढ़ गई. सोना बुधवार को 100 रुपये की तेजी के साथ 31,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. कम भाव पर आई जेवराती मांग से सोने की चमक बढ़ी.

औद्योगिक ग्राहकी में सुस्ती से चांदी की चमक फीकी पड़ गई. यह 140 रुपए फिसलकर 37,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई. दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बॉस्केट के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से विदेशी बाजारों में पीली धातु पर दबाव बढ़ा है. लंदन का सोना हाजिर 3.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,234.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी बुधवार को 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 14.44 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. 

बाजार के विश्लेषकों के मुताबिक, डॉलर के मजबूत होने के निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में घटा है. सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए की तेजी के साथ 31,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. सोना बिटुर भी 100 रुपए की तेजी के साथ 31,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर टिकी रही. 

चांदी हाजिर 140 रुपए की गिरावट के साथ 37,600 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी. चांदी वायदा में 25 रुपए की तेजी रही. यह 36,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. सिक्का लिवाली और बिकवाली 1,000-1,000 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 73 हजार और 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे. 

हिंदी में पर्सनल फाइनेंस और शेयर बाजार के नियमित अपडेट्स के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज. इस पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें.


For More News Update Click On This Link
You Can Contact On:

HELPLINE NO: 9770099099

For More Details Visit:
 Click For Free Trial: 




Comments

Popular posts from this blog

Gold prices firm as dollar eases on cautious Fed speech

WELCOME TO SMART MONEY FINANCIAL SERVICES

Oil prices dip on further rise in US drilling, demand slowdown