चांदी में जोरदार तेजी, भाव 38800 के पार
चांदी में जोरदार तेजी आई है और इसका दाम करीब 500 रुपये उछल गया है। एमसीएक्स पर चांदी 1.25 फीसदी की मजबूती के साथ 38800 रुपये के ऊपर कारोबार कर रही है। साथ ही सोने में भी आज बढ़त पर कारोबार हो रहा है। एमसीएक्स पर सोना 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 28700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है। कमजोर रुपया और ग्लोबल मार्केट में तेजी से सोने को सपोर्ट मिला है।
बेस मेटल में एल्युमीनियम को छोड़ बाकी सभी मेटल हल्की कमजोरी दिखा रहे हैं। एमसीएक्स पर एल्युमीनियम 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 121.50 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है। जबकि कॉपर, लेड, निकेल और जिंक मामूली कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 2910 रुपये के आसपास दिख रहा है। वहीं नैचुलर गैस 0.2 फीसदी टूटकर 200 रुपये नीचे आ गया है। एमसीएक्स पर सोना 0.09 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 28590 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है जबकि चांदी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 38840 रुपये के आसपास कारोबार कर रही है।

Comments
Post a Comment