कमोडिटी बाजार में आज कहां लगाएं दांव
इस बीच कच्चे तेल में कल 4 फीसदी की भारी गिरावट के बाद आज बेहद छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है। ग्लोबल मार्केट में क्रूड करीब 7 महीने के निचले स्तर को छू लिया है। नायमैक्स पर इसका भाव 45 डॉलर के नीचे है। जबकि ब्रेंट क्रूड में 47 डॉलर के पास कारोबार हो रहा है। दरअसल ओपेक में उत्पादन कटौती के बावजूद वहां ओवर सप्लाई की स्थिति बनी हुई है। अमेरिका भी लगातार उत्पादन बढ़ा रहा है और इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी ने कहा है कि अगले साल दुनिया में रोजाना दो करोड़ बैरल डिमांड होने के बावजूद क्रूड की ओवर सप्लाई बनी रहेगी। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों पर चौतरफा दबाव पड़ा है। एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 2875 रुपये के आसपास नजर आ रहा है वहीं नैचुरल गैस 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 190 रुपये के करीब दिख रहा है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया संभलने की कोशिश कर रहा है।
एग्री कमोडिटीज की बात करें तो एनसीडीईएक्स पर जीरे का जुलाई वायदा 0.08 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 18620 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं धनिया का जुलाई वायदा 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 5078 रुपये के आसपास नजर आ रहा है।
कमोडिटीज की निवेश सलाह :-
जीरा एनसीडीईएक्स (जुलाई वायदा): खरीदें - 18400, स्टॉपलॉस - 18100, लक्ष्य - 18900
धनिया एनसीडीईएक्स (जुलाई वायदा): खरीदें - 4960, स्टॉपलॉस - 4860, लक्ष्य - 5200
कच्चा तेल एमसीएक्स (जून वायदा): बेचें - 2910, स्टॉपलॉस - 2950, लक्ष्य - 2840
जिंक एमसीएक्स (जून वायदा): खरीदें - 159, स्टॉपलॉस - 158, लक्ष्य - 162
सोना एमसीएक्स (अगस्त वायदा): बेचें - 28980, स्टॉपलॉस - 29060, लक्ष्य - 28780
चांदी एमसीएक्स (जुलाई वायदा): खरीदें - 38950, स्टॉपलॉस - 38750, लक्ष्य - 39400

Comments
Post a Comment