कमोडिटी बाजारः क्रूड में जोरदार तेजी, क्या करें

कच्चे तेल में जोरदार तेजी आई है। फिलहाल एमसीएक्स पर कच्चा तेल 1.75 फीसदी उछलकर 3120 रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि नैचुरल गैस 0.5 फीसदी लुढ़ककर 218.5 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं ग्लोबल मार्केट में भी क्रूड करीब डेढ़ परसेंट ऊपर है। दरअसल आज बीजिंग में रूस और सऊदी अरब के तेल मंत्रियों की अहम बैठक है। माना ये जा रहा है कि उत्पादन कटौती की सीमा पर दोनों देशों में सहमति हो सकती है।
फिलहाल एमसीएक्स पर सोना 0.25 फीसदी बढ़कर 28,070 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। चांदी 0.75 फीसदी मजबूत होकर 38,450 रुपये पर कारोबार कर रही है। वहीं बेस मेटल्स में निकेल को छोड़ बाकी मेटल में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। एल्युमीनियम में 0.25 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है और इसका भाव 121.65 रुपये पर पहुंच गया है। कॉपर 0.3 फीसदी बढ़कर 360.9 रुपये पर कारोबार कर रहा है। हालांकि निकेल 0.3 फीसदी की कमजोरी के साथ 597.3 रुपये पर कारोबार कर रहा है। जिंक 0.9 फीसदी मजबूत होकर 165 रुपये पर पहुंच गया है। लेड भी 0.5 फीसदी बढ़कर 137 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
इस बीच एग्री कमोडिटी में जीरा और हल्दी का दाम करीब 2.5-3.5 फीसदी लुढ़क गया है। दरअसल मॉनसून अंडमान तक पहुंचा चुका है। तय वक्त से पहले पहुंचने से इस साल देश में अच्छी बारिश की उम्मीद है। ऐसे में कैस्टर और ग्वार में भी तेज गिरावट आई है। सोयाबीन का दाम भी करीब 1 फीसदी गिर गया है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये में आज मजबूती आई है।
 कमोडिटीज सलाह -:
कच्चा तेल एमसीएक्स (मई वायदा) : खरीदें - 3110, स्टॉपलॉस - 3085 और लक्ष्य - 3170
चांदी एमसीएक्स (जुलाई वायदा) : खरीदें - 38400, स्टॉपलॉस - 38210 और लक्ष्य - 38400
कॉपर एमसीएक्स (जून वायदा) : खरीदें - 360, स्टॉपलॉस - 357.5 और लक्ष्य - 365


Comments

Popular posts from this blog

Gold prices firm as dollar eases on cautious Fed speech

WELCOME TO SMART MONEY FINANCIAL SERVICES

Oil prices dip on further rise in US drilling, demand slowdown