कमोडिटी बाजार में आज क्या हो रणनीति

अमेरिका और लीबिया में उत्पादन बढ़ने के अनुमान से कच्चे तेल में गिरावट बढ़ गई है। नॉयमैक्स पर क्रूड का दाम 49.5 डॉलर के नीचे आ गया है। जबकि ब्रेंट 51.5 डॉलर के पास कारोबार कर रहा है। दरअसल लीबिया को ओपेक के उत्पादन कटौती में छूट मिली हुई है और इसीलिए वहां लगातार क्रूड का उत्पादन बढ़ रहा है। इस बीच अमेरिका में भी लगातार क्रूड का उत्पादन बढ़ता जा रहा। वहीं सोना भी 1 महीने के ऊपरी स्तर से नीचे आ गया है और कॉमैक्स पर फिलहाल ये 1260 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर है। एक दिन में इसकी कीमत करीब 10 डॉलर गिर चुकी है। चांदी में भी दबाव है और ये करीब 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। हालांकि चीन में मांग बढ़ने के अनुमान से एलएमई पर बेस मेटल को सपोर्ट मिला है। इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकवरी आई है और 1 डॉलर की कीमत 64.5 रुपये के पास आ गई है। मॉनसून कल केरल और पूर्वोत्तर में दस्तक देने के बाद तेजी से आगे बढ़ रहा है और तमिलनाडु के कई इलाकों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। अगले 24 घंटे में इसके कर्नाटक में भी पहुंचने की संभावना है।

एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.3 फीसदी की कमजोरी के साथ 3190 रुपये के करीब नजर आ रहा है जबकि नैचुरल गैस 0.4 फीसदी टूटकर 200 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 0.2 फीसदी की कमजोरी के साथ 28690 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। वहीं चांदी 0.7 फीसदी टूटकर 40000 के आसपास कारोबार कर रही है।

बेस मेटल्स की बात करें तो एमसीएक्स पर एल्यूमीनियम 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 125 रुपये के नीचे दिख रही है। वहीं कॉपर 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 370 रुपये के आसपास दिख रहा है। एमसीएक्स पर लेड 0.07 फीसदी की कमजोरी के साथ 135 रुपये के नीचे आ गया है वहीं निकेल करीब 2.5 फीसदी टूटकर 570 रुपये के आसपास दिख रहा है जबकि जिंक में हल्की मजबूती के साथ 170 रुपये के आसपास कारोबार हो रहा है।

एग्री कमोडिटीज में एनसीडीईएक्स पर धनियां के जून वायदा में 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 4885 रुपये के आसपास कारोबार हो रहा है। वहीं कपास खली के जून वायदा में 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 1795 रुपये के आसपास कारोबार हो रहा है। 

कमोडिटीज की निवेश सलाह 

धनियां एनसीडीईएक्स (जून वायदा):          बेचें - 5050/5060, स्टॉपलॉस - 5170 लक्ष्य - 4850/4800

कपास खली एनसीडीईएक्स (जून वायदा):   बेचें - 1815/1820, स्टॉपलॉस - 1840 लक्ष्य -  1770/1750

कॉमट्रेड की निवेश सलाह

सोना एमसीएक्स (जून वायदा):                   बेचें - 28780, स्टॉपलॉस - 28860 लक्ष्य - 28550

चांदी एमसीएक्स (जुलाई वायदा):                बेचें - 40200, स्टॉपलॉस - 40400 लक्ष्य - 39700

कच्चा तेल एमसीएक्स (जून वायदा):           बेचें - 3220, स्टॉपलॉस - 3260 लक्ष्य - 3140

कॉपर एमसीएक्स (जून वायदा):                 खरीदें - 365, स्टॉपलॉस - 362.50 लक्ष्य - 370


Comments

Popular posts from this blog

Gold prices firm as dollar eases on cautious Fed speech

WELCOME TO SMART MONEY FINANCIAL SERVICES

Oil prices dip on further rise in US drilling, demand slowdown