कमोडिटी बाजार: एग्री में दबाव, आगे क्या करें

मॉनसून केरल में दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग ने इसका एलान कर दिया है। केरल के साथ पूर्वोत्तर के इलाकों में भी मॉनसून पहुंच चुका है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में उठे मोरा तूफान की वजह से मॉनसून की आगे बढ़ने में मदद मिली है। मॉनसून की चाल एग्री कमोडिटी पर भारी पड़ रही है और सोयाबीन समेत पूरे एग्री कमोडिटी में फिर से गिरावट आई है। वायदा में सोयाबीन का दाम 2700 रुपये के भी नीचे आ गया है। वहीं कैस्टर में भी बिकवाली हावी है। धनिया का भाव 5000 रुपये के भी नीचे आ गया है। ग्वार वायदा में भी बिकवाली हावी है।

गौर करने वाली बात ये है कि अगले महीने से सोयाबीन समेत सभी खरीफ फसलों की बुआई शुरू हो जाएगी और सरकार की ओर से अबतक खरीफ की एमएसपी का एलान नहीं हो सका है। यही नहीं इस बार खेती और खरीफ की पैदावार का क्या लक्ष्य है इसके बारे में भी सरकार की ओर से कुछ भी संकेत हासिल नहीं हुआ है। हालांकि सीएनबीसी-आवाज़ ने जब कृषि सचिव एस के पटनायक से एमएसपी के बारे में पूछा तो उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही सरकार इसका एलान कर देगी। उन्होंने बताया कि आमतौर पर जून के पहले हफ्ते में एमएसपी का एलान होता है और इसबार भी सरकार तय समय में इसका एलान करेगी।

उधर कच्चे तेल में आज भी गिरावट जारी है और इसका दाम करीब 1 फीसदी फिसल गया है। दरअसल ग्लोबल मार्केट में आज कमजोर कारोबार हो रहा है। इस बीच सोना 29 हजार रुपए के पार चला गया है। हालांकि ऊपरी स्तर से इसमें बेहद छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है। वहीं चांदी का दाम 40 हजार रुपये के पार चला गया है। वहीं बेस मेटल में निकेल को छोड़कर सभी मेटल कमजोर हैं।

एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.7 फीसदी की कमजोरी के साथ 3235 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि नैचुरल गैस 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 210 रुपये के करीब नजर आ रहा है। घरेलू बाजार में सोना 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 28940 रुपये के आसपास दिख रहा है वहीं चांदी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 40420 रुपये के आसपास कारोबार कर रही है।

बेस मेटल्स की बात करें तो एमसीएक्स पर एल्यूमीनियम 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 125 रुपये के ऊपर चला गया है वहीं कॉपर 0.3 फीसदी टूटकर 365 रुपये के आसपास दिख रहा है। एमसीएक्स पर लेड 0.1 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है जबकि निकेल 0.2 फीसदी की मजबूती के साथ 585 रुपये के ऊपर दिख रहा है। वहीं जिंक 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 170 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

 कमोडिटीज की निवेश सलाह :-

सोना एमसीएक्स (जून वायदा):               खरीदें - 28850, स्टॉपलॉस - 27700 लक्ष्य - 29135

चांदी एमसीएक्स (जुलाई वायदा):            खरीदें - 40250, स्टॉपलॉस - 39900 लक्ष्य - 40800

कच्चा तेल एमसीएक्स (जून वायदा):       खरीदें - 3200, स्टॉपलॉस - 3165 लक्ष्य - 3285

नैचुरल गैस एमसीएक्स (जून वायदा):       बेचें - 210, स्टॉपलॉस - 213.50 लक्ष्य - 203

कॉपर एमसीएक्स (जून वायदा): खरीदें -    365.50, स्टॉपलॉस - 362 लक्ष्य - 371.50

जिंक एमसीएक्स (मई वायदा): खरीदें -      169.50, स्टॉपलॉस - 168 लक्ष्य - 171.50

लेड एमसीएक्स (मई वायदा):                      बेचें -137, स्टॉपलॉस - 138.50 लक्ष्य - 134.50

निकेल एमसीएक्स (मई वायदा):                 बेचें -595, स्टॉपलॉस - 607 लक्ष्य - 570

Click Here For Free Trial :-

Comments

Popular posts from this blog

Gold prices firm as dollar eases on cautious Fed speech

WELCOME TO SMART MONEY FINANCIAL SERVICES

Oil prices dip on further rise in US drilling, demand slowdown